बीपीएससी परिसर में बनाया गया सीसीटीवी कंट्रोल रूम।
- फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र की पूरी निगरानी
प्रत्येक परीक्षा कक्ष एवं प्रवेश द्वारा पर CCTV लगाया गया है। इसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं आयोग के मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा की जा रही है। प्रत्येक 24 केन्द्र के लिए जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम में एक प्रोटेक्टर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान हेतु बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस और फेस रिकग्निशन की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों के लिए जैमर की व्यवस्था की गयी है। सील्ड स्टील बॉक्स परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूप में CCTV के निगरानी में निर्धारित परीक्षा कक्ष में रखा रहा है। सील्ड स्टील बॉक्स को प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवम केन्द्राधीक्षक की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए अभ्यर्थी के समक्ष खोला जायेगा। परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थी के समक्ष ही उनका OMR Sheet परीक्षा कक्ष में ही सील किया जा रहा है। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।