फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में नीतीश पर भड़का युवक, फेंका कागज का पुलिंदा

Mon, 02 May 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना में लगे जनता दरबार में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक आक्रो‌‌शित युवक ने उन पर कागज का पुलिंदा फेंक दिया। सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत युवक पर काबू पाकर उसे कार्यक्रम से बाहर निकाला। जब युवक को बाहर निकाला गया वह तेज आवाज में सीएम का विरोध जता रहा था। 
विज्ञापन


बताया गया युवक मुख्यमंत्री के उस फैसले का विरोध कर रहा ‌था जिसमें सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक चूल्हा नहीं जलाने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार सुबह पटना स्थित अपने सरकारी आवास में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान वहां बैठा युवक जोर जोर से चिल्लाने लगा। अचानक वह उठकर खड़ा हो गया और कागज का एक पुलिंदा मुख्यमंत्री की ओर उछाल दिया। हालांकि वह उनसे कुछ दूरी पर ही गिर गया। इसी बीच हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को अपने काबू में ले लिया और उसे बाहर ले गए। 

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी। शुरूआती जानकारी में पता चला कि युवक सीएम के उस फैसले से नाराज था जिसमें घरों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चूल्हा न जलाने के निर्देश दिए गए हैं। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है। युवक की हालत देख सीएम ने भी उसे छोड़ने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें