फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की 'हुंकार' से नीतीश के कुनबे में बगावत

Tue, 29 Oct 2013 04:06 PM IST
अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हुए सीरियल ब्लास्ट की आवाज भले शांत पड़ गई हो, लेकिन नीतीश कुमार के कुनबे में बगावत का धमाका हो गया है। और वो भी मोदी की वजह से।
विज्ञापन


नालंदा के राजगीर में जनता दल युनाइटेड के दो दिवसीय चिंतन शिविर में जेडी यू के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी ने नरेंद्र मोदी की तारीफ करके पार्टी में हड़कंप मच गया।

शिवानंद तिवारी ने शिविर के दौरान कहा, "जो मैं कहने जा रहा हूं, वह काफी जोखिम भरा है। मैं नरेंद्र मोदी की विचारधारा की तारीफ नहीं करता, लेकिन उनके संघर्ष की तारीफ जरूर करता हूं। उन्होंने बड़े संघर्ष के बाद जो मुकाम हासिल किया, मैं उसका प्रशंसक हूं।"
विज्ञापन


तिवारी ने कहा, "मोदी पिछड़ों की राजनीति कर रहे हैं। यह बात प्रशंसा के लायक है कि एक चाय वाला, इतनी ऊंचाई तक पहुंच गया।"

जेडी यू के वरिष्ठ नेता और बिहार कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह भी मोदी की तारीफों के पुल बांधने से नहीं चूके।

उन्होंने कहा, "रविवार को पटना के गांधी मैदान में मोदी की रैली के वक्त जो भीड़ पहुंची, वही भीड़ है, जिसने जंगलराज मिटाने में हमारी मदद की थी। हमें उस भीड़ को वापस लाना है। मैं भाजपा नेताओं की बात नहीं कर रहा, लेकिन उस भीड़ की बात कर रहा हूं।"

नरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पर अफसरशाही हावी हो गई है।

सिंह ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा, "अगर यह सब बोलने के लिए उन्हें बर्खास्त किया जाता है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। मोदी की ताकत को नकारा नहीं जा सकता।"

दो वरिष्ठ नेताओं का मोदी के पक्ष में बोलना नीतीश के लिए बड़ी मुसीबत का सूचक है। चिंतन शिविर के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष शरद यादव और दूसरे सारे पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें