फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वाल्मीकि नगर से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, 10 में से 6 लोग घायल, दो को किया गया रेफर

Thu, 18 May 2023 09:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वाल्मीकि नगर

सार

बिहार के वाल्मीकि नगर से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई गई, हादसे के समय गाड़ी में 10 लोग सवार थे। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हलात गंभीर है।
विज्ञापन
घायलों को अस्तपाल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटीआर घूमकर घर लौट रहे पर्यटकों का गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया है। हादसा वाल्मिकीनगर मुख्य सड़क के चमैनिया जंगल का है। गुरुवार देर शाम वाल्मिकीनगर-चमैनिया रोड़ स्थित जंगल में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। बोलेरो वाल्मीकि नगर से बगहा आ रही थी और उसमें 10 लोग सवार थे। ये सभी लोग वाल्मीकि नगर घूमने के लिए गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची वाल्मीकि नगर थाना पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो गंभीर घायल चंदा देवी और सुजीत कुमार को दूसरे अस्पातल रेफर किया गया है। हादसे में लौरिया की रहने वाली पायल सोनी (24), गोलू सोनी (20), भोलू सोनी(18), केशव सोनी (8), चंदा देवी और सुजीत घायल हुए हैं।  

डॉक्टर तारीख नदीम ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है, सभी हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम सभी लोग वार्ड नंबर 28 में हुए एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। अगले दिन सुबह ये लोग वाल्मीकि नगर घूमने के लिए चले थे, जहां से वापस लौटते समय ये हादसा हो गया। पुलिस की सूचना पर घायलों के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें