फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में पोखर में मिला युवक का शव, पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

Sat, 29 Apr 2023 12:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मृतक के परिजनों का कहना है कि मो. मुर्तजा की पत्नी का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। उस बीच महिला ने अपने पति को मरवा देने या चुप कराने की बात भी कही थी।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर बघनगरी गांव में एक युवक का शव पोखर में मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीयों ने मामले की जानकारी सकरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के बगड़ा निवासी मो. मुर्तजा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मो. मुर्तजा की पत्नी का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। उस बीच महिला ने अपने पति को मरवा देने या चुप कराने की बात भी कही थी।

विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि मो. मुर्तजा सालों से अपनी ससुराल में ही रह कर मजदूरी का काम करता था। किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन पत्नी वहां इसलिए रहती थी कि गांव के ही युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। मृतक के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात ही जाहिर की है। लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के कारण ही पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें