फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के रोहताश में नाव पलटी 15 डूबे, 5 शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के रोहताश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोन नदी में नाव पलटने से 15 लोग नदी में डूब गए। इनमें से अभी तक पांच महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं जबकि बाकी डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब लोग नाव में सवार होकर सोन नदी पार कर रहे थे। बताया जाता है कि नाव काफी छोटी थी और उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जैसे ही नाव नदी के बीच में पहुंची अचानक लहराने लगी।

देखते ही देखते नाव पलट गई। इसके साथ ही वहां चीख पुकार मच गई। नाव में सवार ज्यादातर महिलाएं थी जो तैरना नहीं जानती थी।
विज्ञापन

पांच शव निकाले गए, बाकी की तलाश जारी

वहीं नाव पलटने की सूचना किनारे खड़े लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नदी से पांच लोगों के शव बरामद कर लिए थे।

वहीं बाकी की तलाश की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि डूबने वालों में शायद ही कोई जीवित बच पाया हो। ज्यादातर लोग असमय मौत के मुंह में समा गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें