फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के जमुई में धमाका, दो जवानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के जमुई ज़िले में गुरुवार तड़के हुए एक धमाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) के दो जवानों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए जमुई के ज़िला अस्पताल लाया गया है।

बीबीसी को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र राणा ने बताया कि यह क्लिक करें घटना जमुई ज़िला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर गंगटा के जंगलों में हुई।

बेहद सतर्क है पुलिस

गुरुवार को आम चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की जिन छह लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, ये सभी सीटें नक्सल प्रभावित हैं।

इनमें जमुई भी शामिल है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ज़िले के नक्सली प्रभाव वाले जंगल के इलाक़ों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

आसामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जमुई शहर के सभी होटलों में रात भर छापेमारी की।
विज्ञापन

चिराग पासवान भी लड़ रहे हैं जमुई से

जमुई सीट से लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी उम्मीदवार हैं। बिहार में लोजपा का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है।

वहीं सत्ताधारी जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) ने इस सीट से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को मैदान में उतारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें