फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: विधान परिषद चुनाव में BJP की बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिली है। राज्य के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने अभी तक 24 में से 20 से परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें से नौ सीटों पर भाजपा विजयी रही है।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) को सिर्फ़ पाँच और राष्ट्रीय जनता दल को चार सीटें मिली हैं। दो सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं। विधान परिषद के उप सभापति सलीम परवेज़ को सारण सीट गँवानी पड़ी।

सत्तारूढ़ दल के लिए यह बड़ी क्षति मानी जा रही है। रुझानों के मुताबिक़ भाजपा गठबंधन को कुल 13 (भाजपा- 12 और लोजपा- 1) सीटें मिल सकती हैं। जबकि सत्तारूढ़ जेडीयू गठबंधन को 10 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत भी तय'

इस चुनाव को राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस जीत से भाजपा के कैंप में काफ़ी उत्साह है। भाजपा के नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है कि जैसे सूरज का निकलना तय है, वैसे ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत भी तय है।

वहीं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। दूसरी ओर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इन चुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए झटके के तौर पर नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, "इसे विधानसभा का सेमी फ़ाइनल नहीं माना जा सकता है। इस चुनाव के मतदाता अलग होते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें