फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य के एग्जिट पोल से बढ़ी बीजेपी की उम्मीदें

Sat, 07 Nov 2015 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के लिए अंतिम चरण के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन औ महागठबंधन की सरकार बनने दावे ठोके जाने लगे हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर एग्जिट पोल के में महागठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है, लेकिन न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल की बात की जाए तो बिहार में एनडीए की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बन जाएगी।

न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल में बिहार के 243 सीटों में से एनडीए को 155 सीटें मिल रही हैं। इस सर्वे में महागठबंधन को 83 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ रहा है। वहीं अन्य के खाते में महज 5 सीटें ही आएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार

उल्लेखनीय है कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 8 नवंबर को ही पता चलेगा।

वहीं इंडिया टुडे और सिसरो के एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिल रहा, लेकिन वह महागठबंधन से आगे निकल रहा है। इस एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 120 सीटें और महागठबंधन को 117 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें