फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में प्याज के आंसू रोएगी भाजपा!

Sun, 23 Aug 2015 03:39 AM IST
एम संजय/अमर उजाला , नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी संग्राम में जनता परिवार अब भाजपा को उसी के राजनैतिक हथियार से पटखनी देने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


प्याज के बढ़े दामों को मुद्दा बनाते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव की जोड़ी भाजपा को आंसू बहाने को मजबूर करने की व्यूह रचना रच रही है। आम आदमी की महंगी हो रही थाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा सियासी मुद्दा बनेगा।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी पर वार करने के लिए जनता परिवार को महंगाई का मुद्दा रास आ रहा है। अमर उजाला से बातचीत में जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि बिहार के चुनाव में भाजपा के खिलाफ उनके गठबंधन की ओर से प्याज के आसमान छूते दाम और बढ़ती महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

छीन लिया प्याज

उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान भाजपा ने महंगाई के मुद्दे पर तमाम सियासी दलों के साथ तीन बार भारत बंद का आयोजन किया। मगर सत्ता में आने के बाद उसकी प्राथमिकता बदल गई है।

वहीं प्याज के बढ़ते दाम और आसमान छूती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए जदयू नेता अली अनवर ने कहा है कि यह महंगाई जमाखोरों और सेठ-साहूकारों के जरिए अपनाई जाने वाली लूट-खसोट की नीति के वजह से है।

मगर केंद्र सरकार इसपर चुप्पी साधे हुए है। उल्टा उसे इस वर्ग को समर्थन दिया हुआ है। उसे गरीबों के हित की चिंता नहीं है। केंद्र सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के राज में आम गरीब की थाली का दाल तो महंगा हो ही गया है। अब उसकी रोटी से प्याज भी छीन गया है।
विज्ञापन

बढ़ रही मंहगाई

मगर सरकार को इसकी चिंता नहीं है। देश के आम आदमी पर पड़ रही महंगाई की को लेकर पीएम मोदी मौन हैं। तो सरकार के जिम्मेदार मंत्री अपना कामधाम छोड़कर सियासत चमकाने में जुटे हैं।

अनवर का कहना है कि बिहार की जनता मोदी सरकार से इस महंगाई का हिसाब लेगी। जनता परिवार के दोनों वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव बढ़ती महंगाई और प्याज के आसमान छूते दामों को मुद्दा बनाएंगे।

जदयू का आरोप है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम गिरने के बाद भी मोदी सरकार ने देशवासियों को राहत नहीं दिया। एकओर सरकार महंगाई के कम होने का दावा भर रही है।

तो खान-पान की महंगी हो रही चीजों के वजह से आम आदमी के मुंह से निवाला छीनता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें