फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'CM उम्मीदवार' को धमकी, 'बैठ जाओ नहीं तो उड़ा देंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक शांतिपूर्ण चल रहे बिहार के विधानसभा चुनावों पर कुख्यातों का साया मंडराना शुरू हो गया है। बिहार चुनावों में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे प्रेम कुमार को धमकी भरा खत लिखकर चुनावों में बैठ जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


खत लिखने वाले ने उन्हें चुनाव का खर्चा देने की बात भी कही है। पत्र सामने आने के बाद राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। बता दें कि गया से पांच बार विधायक रहे प्रेम कुमार इस बार फिर चुनाव मैदान में हैं। राज्य में भाजपा की जीत की स्थिति में उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है।

कुछ दिन पहले उनके लिए प्रचार करने आए भाजपा महासचिव शाहनवाज हुसैन ने तो इस बात की घोषणा ही कर दी थी कि राज्य में एनडीए की जीत के बाद उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद से ही प्रेम कुमार और उनकी गया सीट चर्चाओं के केन्द्र में है।
विज्ञापन

यह है खत का मजमून

विधायक के गया स्थित आवास के पते पर भेजे गए खत का मजमून कुछ इस तरह से है। ''प्रेम कुमार जी पूर्व विधायक जी, आपको चेतावनी दिया जात है कि आप विधानसभा चुनाव (गया शहर) गया नहीं लड़ें और राजू बरनवाल के समर्थन में बैठ जाएं।

आपको चुनाव का खर्चा 5 पेटी आपके पास भिजवा दिया जाएगा। बनिया के वोट पर राजू बरनवाल का अधिकार है किसी कहार कुर्मी का नहीं। हमारे आदमी पुरानी गोदाम, टेकारी रोड, केपी रोड में बनिया को समझाने में लगे हैं।

हम विधायक बनेंगे बनेंगे तो गया शहर का जमीन मकान बा जबरदस्ती लिखवा कर अपार्टमेंट बनाकर बेचेंगे। आपको भी 10 परसेंट कमीशन देंगे। हमारे आदमी पिस्तौल गोली से लैस होकर आपकी निगरानी कर रहे हैं।

खतरनाक, खुंखार हमारे आदमी........(इसके बाद खत में कई व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं) पुरुषोत्तम दास गली में आपको ठिकाने लगाने के लिए अन्य लोगों के साथ सक्रिय हैं। गोदाम टेकरी रोड पर हमारे कई आदमियों ने कब्जा कर रखा है। अब हमारे पैसे खाने वाली पुलिस मकान मालिक का केस दर्ज नहीं करती है। पुलिस प्रशासन हमारी जेब में रहता है।''
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई शिकायत

वहीं यह सनसनीखेज खत सामने आने और विधायक को सीधी धमकी मिलने के बाद मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक विधायक पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

देर शाम खबर लिखे जाने तक मामले में शिकायत की तैयारी की जा रही थी। वहीं पुलिस ने भी खत लिखने वालों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि बिहार के विधानसभा चुनाव अपने रक्त रंजित इतिहास के लिए कुख्यात रहे हैं लेकिन इस बार चुनाव आयोग की सख्ती के चलते अपराधियों के हौसले पस्त हैं।

ऐसे में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को इस तरह का खत मिलना अपने आप में सवाल खड़े कर रहा है। वहीं माना जा रहा है कि इस खत के बाद प्रेम कुमार की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें