फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संपन्न हुई पार्टी की  केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद शनिवार देर शाम 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया।

सत्ता विरोधी रुझान से बचने के लिए पार्टी ने दूसरी सूची में अपने 14 विधायकों का टिकट काटा है। हालांकि बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 14 विधायकों का टिकट बदला गया है। उन्होंने कहा कि 60 फीसदी युवाओं को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी सूची आने के साथ ही भाजपा की ओर से 142 उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। जबकि पार्टी कुल 160 सीटों पर चुनाव लडे़गी। शेष सीटें उसने सहयोगी दलों को दिया है।

दूसरी सूची में सबसे बड़ी खासियत यह रही कि दिन में ही जदयू का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले सतीश कुमार को राघोपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रतिष्ठित बक्सर सीट से प्रदीप दुबे को उम्मीदवार बनाया गया है। बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू उम्मीदवार बनाए गए हैं।
-



नेता पुत्रों पर रही मेहरबानी

टिकट देने में भाजपा ने नेता पुत्रों पर जमकर मेहरबानी की है। सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर टिकट लेने में सफल रहे हैं, तो लालू प्रसाद के साथ चारा घोटाले के आरोपी रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के पुत्र नीतीश मिश्रा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

हालांकि उन्हें जीतन राम मांझी के कोटे से टिकट मिला है। बक्सर के सांसद एवं वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे के पुत्र अजीत सारस्वत को भागलपुर से टिकट मिला है।

देर शाम शुरू हुई सीईसी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित सीईसी के सदस्य मौजूद रहे।


पहले चरण के लिए 12 और 16 अक्टूबर को मतदान

प्रथम चरण के तहत 12 अक्तूबर को तो दूसरे चरण में 16 अक्तूबर को मतदान होना है। चूंकि प्रचार के लिए अब एक महीने से भी कम समय बचा है, इसलिए पार्टी ने सहयोगी दलों से भी अपने कोटे की सीटों के लिए जल्द से जल्द उम्मीदवारों का चयन करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

इससे पहले 43 उम्मीदवारों की हुई घोषणा

इससे पहले बीजेपी ने एनडीए गठबंधन के लिए सीटों के बंटवारें के बाद बीते 16 सितंबर को बिहार चुनाव के लिए पहली सूची जारी की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बुलाई गई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले दो चरणों की 81 सीटों में से 43 के लिए सूची जारी की थी।
इससे पहली जारी हुई 43 उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें