फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने हिट कराई हुंकार रैली: नीतीश

Mon, 11 Nov 2013 06:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकी धमाकों की वजह से मोदी की रैली की चर्चा कुछ ज्यादा हुई।
विज्ञापन


नीतीश ने सोमवार को कहा कि पटना में मोदी की रैली फ्लॉप थी लेकिन बम ब्लास्ट के कारण लोगों का ध्यान उस रैली की ओर चला गया।

नीतीश कुमार ने दावा कि मोदी की रैली के दौरान आधा गांधी मैदान भी नहीं भर पाया था और जो तस्वीरें दिखाई गईं वो ऊपर से ली गई थीं। उन्होंने कहा कि इतनी कम संख्या उन्होंने गांधी मैदान में पहले कभी नहीं देखी थी।

सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में सरकार ने मोदी की रैली के लिए पर्याप्त सुरक्षा दी गई थी। उन्होंने कहा कि रैली में सुरक्षा देना पुलिस महकमे का काम है और इसके लिए मुख्यमंत्री खुद बंदूक लेकर रैली में खड़ा नहीं हो सकता।
विज्ञापन


इससे पहले नीतीश कुमार ने मोदी के इतिहास ज्ञान और उनके बातों में झूठ की भरमार पर ध्यान दिलाया था। नीतीश ने कहा था कि मोदी तक्षशिला को बिहार में बता कर चले गए जबकि वह पाकिस्तान में है।
विज्ञापन


नीतीश ने आगे कहा कि मैं और मोदी जी कभी पीएम के साथ एक टेबल पर बैठे ही नहीं लेकिन वह जनता के सामने झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।

बिहार में जेडीयू और बीजेपी का 17 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद दोनों पार्टियों के रिश्ते दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। दोनों पार्टियों की ओर से उनके नेता एक दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग जारी रखे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें