फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया में माओवादियों का हमला, 3 की मौत

Mon, 11 Nov 2013 01:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में गया जिले के अमकोला गांव में रविवार रात आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर माओवादियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन


माओवादियों ने गोलीबारी कर अपने एक पूर्व समर्थक सहित तीन की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को जख्मी कर दिया।

शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक मृतकों में माओवादियों के पूर्व में समर्थक रहे संजय यादव और उनके दो अन्य साथी भुवनेश्वर यादव और सुरेन्द्र यादव शामिल हैं।

माओवादियों द्वारा की गयी इस गोलीमारी में मनोज यादव, योगेन्द्र और पिंटू आलम गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माओवादियों ने संजय यादव के वाहन में आग लगा दी तथा उनकी एक लाइसेंसी राइफल और एक पिस्तौल लूट कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक माओवादियों ने हत्या और पुलिस मुखबिरी के आरोप में संजय और उनके दो साथियों की हत्या कर दी है। नौ साल पहले माओवादी समर्थक रहे संजय से पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर कई माओवादी गिरफ्तार हुए थे और पुलिस ने उनके हथियार जब्त किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें