जेपी नड्डा के स्वागत के लिए खड़ी पटना मेयर सीता साहू व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
बापू सभागार से कार्यक्रम का शुभारंभ
बता दें कि भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा पटना पहुंचे। जयंती समारोह की शुरुआत पटना के बापू सभागार से हुई।। जेपी नड्डा ने बाबू सभागार में समारोह का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, कमेटी के सदस्य, पार्टी के अधिकारी शामिल रहे। इसके बाद पार्टी कार्यालय में भाजपा सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जेपी नड्डा कोर कमेटी के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके बाद आज यानी गुरुवार शाम ही दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
जेपी नड्डा का स्वागत करतीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला