फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: BJP विधायक ने सुरजेवाला के बयान पर कहा- राम के वंशज ही भाजपा को वोट करते हैं

Mon, 14 Aug 2023 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Politics: लालगंज भाजपा विधायक संजय सिंह ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर पलटवार कर कहा कि राम का वंशज ही भाजपा को वोट करते हैं। वहीं, इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कांग्रेस को डूबती नैया बता दिया।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली के लालगंज भाजपा विधायक संजय सिंह ने हाजीपुर में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो राम का वंशज हैं, वही भाजपा को वोट करते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के ट्वीट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला। पारस ने कहा कि कल 15 अगस्त के बाद क्या मुख्यमंत्री जी अगली बार झंडा फहरा लेंगे। उन्होंने कहा कि 2029 तक हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही झंडा फहराएंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को डूबती हुई नैया बताया।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और लालगंज भाजपा विधायक संजय सिंह सोमवार को हाजीपुर में पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे था। जहां केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद पशुपति कुमार पारस ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी कैंप और तिरंगा यात्रा का शुरुआत की। इस दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहीं, लालगंज भाजपा विधायक संजय सिंह ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा और नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम की भी शुरूआत की गई है।
विज्ञापन


इस दौरान भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद रहे। साथ ही मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले के प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी के घर की मिट्टी संकलन और वृक्षारोपण, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें