एवीबीपी के सदस्यों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर सदन के भीतर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
गुरुवार को एवीबीपी छात्र संगठन के सदस्यों पर किए गए लाठी चार्ज का मामला सदन में गरमा गया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। कुछ विधायक पोस्टरों के साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे।
विस अध्यक्ष उदय नारायण विधायकों से बार-बार शांत होने की अपील करते रहे, लेकिन भाजपा विधायकों ने अध्यक्ष्ा की एक नहीं सुनी, और हंगामा करते रहे। विधायकों ने मांग की कि इस मामले में पुलिस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।