फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय में भाजपा नेता की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 01 Jun 2019 05:49 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
केंद्र में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर लोग अभी खुशियां ही मना रहे थे कि इसी दौरान बेगूसराय में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। मृतक भाजपा के पंचायत अध्यक्ष बताए जाते हैं,  जिनकी लोहे के सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर कीरतपुर निवासी और अमरौर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह जिस वक्त अपने घर के बाहर सो रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। दरवाजे पर पहुंचे अपराधियों ने गोपाल सिंह को अकेला पाकर उन पर हमला किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें