राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप अपने आवास से राजद कार्यालय जा रहे थे, जब एक गाड़ी उनकी गाड़ी से टकरा गई। घटना पटना के ईको पार्क के पास हुई। तेज प्रताप इससे पहले भी एक बार साइकिल से गिरकर घायल हो चुके हैं।
हादसे के वक्त लालू-राबड़ी मोर्चा के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश भी थे। दोनों को तुरंत पारस अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तेज प्रताप की बहन मीसा भारती अस्पताल पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप को मामूली चोट आई थी, प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज गया। उनकी मां राबड़ी देवी उनका हाल-चाल लेने तेज प्रताप के आवास पर गई थीं।