पटना में चार दिनों से लापता युवक का शव आलमगंज थाने की पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के काठ की पुल निवासी देव कुमार 21 वर्ष के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा देव कुमार पिछले चार दिनों से लापता था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना 20 अगस्त को मेहंदी गंज थाने में दी थी। परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि देव कुमार का एक दोस्त फोन करके बुलाकर ले गया था और उसके बाद से उनका बेटा देव कुमार लापता है। अपने बेटे के लापता की सूचना देव कुमार की मां धर्मशिला देवी ने मेहंदी गंज थाने में दी थी।
पुलिस पर लापरहवाही बरतने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह करने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में काफी लापरवाही बरती है। उनका कहना है कि अगर पुलिस इस मामले में सक्रिय होती तो देव कुमार की हत्या नहीं होती। वहीं दूसरी तरफ मेहंदी गंज थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अगस्त को देव कुमार की मां धर्मशिला देवी के द्वारा मेहंदी गंज थाने में अपने बेटा के लापता का मामला दर्ज कराया गया था, जिसका कांड संख्या 132/24 है।
रेलवे गुमटी के नजदीक पानी भरे गड्ढे से बरामद कर लिया
बता दें कि मेहनत मजदूरी कर घर परिवार चलाने वाला अपने घर से 18 अगस्त से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब देव का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने मेहंदी गंज थाने में उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार को पुलिस ने देव कुमार का शव कुम्हरार स्थित रेलवे गुमटी के नजदीक पानी भरे गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उस जगह पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बिना बुलाए आननफानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।