पश्चिम चंपारण के बगहा में हाईटेशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दीये के कारण कारण एक घर और दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना बगहा पुलिस जिले के ठाकराहा और चौतरवा के गांव की है। यहां दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, उतर प्रदेश सीमा पर स्थित पश्चिमी चंपारण जिले के ठाकराहां थाना भतहवा गांव निवासी 45 वर्षीय परमेश्वर गोड़ उर्फ पटेया चाइनीज लाइट का डेकोरेशन कर रहे थे। इसी दौरन वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
घटना के बाद परिजनों में चित्कार और कोहराम मच गया। पूरे गांव मे मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर दीये से अचानक एक दुकान में आग लग गई। लगीं भीषण आग के बाद चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ इलाके में अफरा तफ़री मच गई। लोगों का कहना है कि दुकानदार बुधसागर साह की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराम रूप धारण कर लिया। इससे भगदड़ मच गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि कुछ लोगों नें फौरन हिम्मत जुटाई और माटी, बालू व पानी भरे बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में दो लोग झुलस गए। दोनों का इलाज निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है ।