फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शराब तस्करी के लिए महिलाओं को बनाया ढाल, 9 महीने में 600 गिरफ्तार; 8 हजार लीटर से ज्यादा शराब जब्त

Tue, 13 Oct 2026 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद इस साल 1 जनवरी से 29 सितंबर तक शराब तस्करी के मामलों में 600 महिलाएं गिरफ्तार हुईं। इस दौरान 8,019 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। त्योहारों से पहले विभाग ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 29 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में शराब तस्करी के मामलों में 600 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान राज्यभर में कुल 8,019 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। शराब तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता सामने आने के बाद विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों का संदेह कम करने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल
मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल ढाल के रूप में कर रहे हैं। तस्करों को लगता है कि महिलाओं के जरिए शराब की खेप ले जाने पर सुरक्षा बलों का संदेह कम होगा। इसी रणनीति के तहत कुछ मामलों में घरों के गुप्त स्थानों पर शराब छिपाई जाती है, जबकि सब्जियों के थैलों, कारों और मोटरसाइकिलों के जरिए भी शराब की तस्करी की जाती है। इस तरीके की जानकारी मिलने के बाद विभागीय टीमों ने सतर्कता बढ़ा दी है और तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है।

दानापुर और पूर्णिया में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, महिला तस्करों की गिरफ्तारी के मामले में दानापुर और पूर्णिया सबसे आगे रहे। दोनों क्षेत्रों में 62-62 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पूर्णिया में 543 लीटर, जबकि दानापुर में 376 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में मधुबनी जिला सबसे आगे रहा। यहां 15 महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ 816 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं, बेगूसराय में 19 महिला तस्करों को गिरफ्तार कर 632 लीटर शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन


त्योहारों को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ेगी
दशहरा, दिवाली और नए साल के दौरान शराब की मांग बढ़ने और तस्करी की आशंका को देखते हुए विभाग ने सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी का फैसला लिया है। दूसरे राज्यों से बिहार में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी। महिलाओं की गतिविधियों पर संदेह होने पर महिला पुलिसकर्मियों की मदद से तलाशी ली जाएगी। विभाग ने उत्पाद सिपाहियों के साथ पुलिस बल को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

अन्य जिलों में हुई कार्रवाई के तहत सारण में 41 महिलाओं को गिरफ्तार कर 318 लीटर शराब जब्त की गई। कटिहार में 35 महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ 224 लीटर, समस्तीपुर में 29 महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ 560 लीटर और रोहतास में 28 महिलाओं को गिरफ्तार कर 322 लीटर शराब बरामद की गई। इसके अलावा मुजफ्फरपुर और बक्सर में भी 26-26 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें