फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 की महिला 14 का लड़का: चाची को भतीजे से हो गया प्यार, चाचा ने कमरे में पकड़ा और भरवा दी मांग

Mon, 19 Sep 2022 08:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Purnia News in Hindi: 44 साल की महिला के तीन बच्चे हैं। उसका पति नौकरी के सिलसिले में पंजाब रहता है। ऐसे में महिला का अवैध रिश्ता अपने ही सगे भतीजे के साथ हो गया। दोनों दिन भर एक ही कमरे में रहते और घर वालों से नजर बचाकर रात में भी मिलते।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में रहने वाली एक महिला (रिश्ते में चाची) को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया। चाचा नौकरी के सिलसिले में पंजाब रहते थे। ऐसे में दोनों में प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि बाद बहुत आगे बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों के बीच अवैध संबंध होने के बात पूरे गांव में फैल गई। खबर चाचा तक भी पहुंची, जिसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर अपनी पत्नी की भतीजे से ही शादी करा दी। खास बात यह है कि चाची की उम्र 44 साल है तो भतीजा महज 14 साल का नाबालिग है। 

विज्ञापन


मामला बनमनखी थाना क्षेत्र का है और घटना 12 सितबंर की है। हालांकि, चाची और भतीजे की जबरन हुई शादी का वीडियो अब सामने आया है। इसमें भतीजा गांव वालों के दबाव में आकर अपनी चाची की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Trending Videos

महिला के हैं तीन बच्चे 

जानकारी के मुताबिक, 44 साल की महिला के तीन बच्चे हैं। उसका पति नौकरी के सिलसिले में पंजाब रहता है। ऐसे में महिला का अवैध रिश्ता अपने ही सगे भतीजे के साथ हो गया। दोनों दिन भर एक ही कमरे में रहते और घर वालों से नजर बचाकर रात में भी मिलते। यह खबर धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद गांव वालों ने महिला के पति को इसकी सूचना दी। जानकारी होने के बाद पति बिना किसी को बताए गांव पहुंच गया। 

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा 

पत्नी और भतीजे के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी के बाद चोरी-छुपे व्यक्ति अपने घर पहुंच गया। यहां उसने अपनी पत्नी को अपने ही भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उसने पूरे गांव वालों को बुला लिया। देखते ही देखते गांवा वालों को जमावड़ा लग गया। 
विज्ञापन

जबरन भरवाया मांग में सिंदूर 

अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद गांव वालों ने चाची और भतीजे की शादी कराने का दबाव बनाया। नाबालिग भतीजे को डरा धमका कर उससे चाची की मांग में सिंदूर भरवाया गया। इस तरह हुई शादी का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा तो जांच शुरू हुई, जिसके बाद महिला के पति व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें