फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR WITH VIKAS VAIBHAV IPS : प्रताड़ना के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा आंदोलन

Thu, 09 Feb 2023 08:40 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Vikas Vaibhav IPS : बिहार और बिहारियों के बहाने IG विकास वैभव के प्रति DG शोभा अहोटकर के व्यवहार से संबंधित पोस्ट को लेकर 'अमर उजाला' ने जो खबर चलाई, वह शाम तक ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर मुहिम बन गई। IPS विकास वैभव के लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम को उम्मीद की किरण मानने वाले लोग शाम 7 बजे से सोशल मीडिया पर इसे 'BIHAR WITH VIKAS VAIBHAV IPS’ पर ट्वीटर के जरिए मुहिम के रूप में लेकर उतर गए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छिड़ गई मुहिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की रात बिहार के चर्चित IPS अधिकारी IG विकास वैभव चैन से नहीं थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द उजागर किया, हालांकि फिर हटा लिया। उन्होंने होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की कमांडेंट जनरल और DG शोभा अहोटकर की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से मुक्त होने की इच्छा तक जाहिर कर दी थी। 'अमर उजाला’ ने बिहारी अस्मिता से जुड़ी इस खबर को गुरुवार सुबह सबसे पहले 8:46 बजे न केवल प्रकाशित किया, बल्कि इसे मुहिम के रूप में उठाया। गुरुवार को दिन में DG अहोटकर ने न 'अमर उजाला’ के कॉल-मैसेज का जवाब दिया और न गृह रक्षा वाहिनी के छज्जूबाग मुख्यालय में भेंट करने को तैयार हुईं। शाम होते-होते यह मामला बाकी ऑनलाइन मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे के अंदर मुहिम ट्ववीटर पर पांचवें नंबर में ट्रेड करने लगी। - फोटो : Social Media
डेढ़ घंटे के अंदर ट्वीटर ट्रेंड में पांचवें नंबर पर
अब बिहार और बिहारी शब्द को सम्मान से जोड़कर देखने वाले और IPS विकास वैभव के लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम को उम्मीद की किरण मानने वाले लोग शाम 7 बजे से सोशल मीडिया पर इसे 'BIHAR WITH VIKAS VAIBHAV IPS’ पर ट्वीटर के जरिए मुहिम के रूप में लेकर उतर गए हैं। शाम 7 बजे ट्वीटर पर शुरू हुई मुहिम आधे घंटे में सातवें नंबर पर ट्रेंड करने लगी और साढ़े आठ बजे यह ट्रेंडिंग में पांचवें नंबर पर आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें