फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बीवी क्या रूठी...रात में खुद को अकेला पाकर अपना प्राइवेट पार्ट ही काट कुलदेवता स्थान पर चढ़ाया

Fri, 20 Jan 2023 08:15 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Unbelievable News from Madhepura: इंसान गुस्से में कब-क्या कर बैठे, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। दिन-रात साथ रहने वाली पत्नी भी नहीं। एक शख्स ने पत्नी के मायके जाने पर गुस्से में अपना प्राइवेट पार्ट काटकर कुलदेवता स्थान पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
अविश्वसनीय हरकत के बाद मधेपुरा के अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंसान गुस्से में कब-क्या कर बैठे, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। दिन-रात साथ रहने वाली पत्नी भी नहीं। तीन लड़कियों के बाद एक लड़का हुआ तो उसी खुशी में गांव आए शख्स ने पत्नी के मायके जाने पर गुस्से में अपना प्राइवेट पार्ट काटकर कुलदेवता स्थान पर चढ़ा दिया। गांव आने के बाद से वह बीमार रह रहा था। इस बीमारी से वह पहले ही तंग था, उसपर गुरुवार दोपहर पत्नी बिना बताए मायके चली गई। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक उसने जहां-तहां खोजा, मगर नहीं मिली तो रात में अकेला बिस्तर पर गया। फिर किसी समय उठा और अपने शरीर पर ही घात लगा दिया। लोगों ने उसे मुरलीगंज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कुल देवता के स्थान पर खून देख लोग चौंके
मुरलीगंज प्रखंड के रजनी प्रसादी गांव निवासी कृष्णा बास्की के पिता अपनी जाति के मुखिया हैं। यहां आदिवासी समुदाय के मुखिया के घर पर ही कुलदेवता स्थापित होते हैं। एक महीना तक चलने वाले मकर संक्रांति उत्सव के दौरान गुरुवार की रात कुलदेवता स्थान में समुदाय की बैठक होने वाली थी। कुल देवता स्थान में खून देखकर लोग चौंक गए। छानबीन की तो देखा कि कृष्णा कमरे में कराह रहा है। प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है। लोग भागते हुए अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा। यहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है, हालांकि वह दर्द से कुछ बोल नहीं पा रहा है। 

कटे अंग को लेकर डॉक्टर कुछ नहीं बता पा रहे
अस्पताल आए पड़ोसी कैलाश ऋषिदेव ने बताया कि कृष्णा दो-ढाई महीने से बीमार है, इसलिए उसकी पत्नी एक बेटी को उसके पास छोड़कर संक्रांति पर्व के लिए मायके गई थी। साथ जाता तो लापरवाही में और बीमार पड़ सकता था। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के भी सभी लोग पहुंच गए। लोग इस बात से चिंतित हैं कि आगे कृष्णा कभी ठीक हो सकेगा या नहीं। डॉक्टरों ने कटे हुए अंग को लेकर ज्यादा समय बीत जाने के कारण फिलहाल कुछ भी कहने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें