फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जिसके गायब होने के सदमे में पत्नी की जान चली गई, वह आया वापस; मगर तबतक उसका क्रियाकर्म हो चुका था

Mon, 12 Jun 2023 10:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : वह शख्स गायब हुआ तो इंतजार करते-करते पत्नी की सदमे में जान चली गई। महिला का क्रियाकर्म हुआ तो पता चला कि उस शख्स की लाश मिल गई है। पति-पत्नी की मौत के बाद दोनों के श्राद्ध की तैयारी हो रही थी कि वह लौट आया।
विज्ञापन
तेजू सहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक परिवार ने एक व्यक्ति का दाह संस्कार दो दिन पहले कर दिया। लेकिन दो दिन के बाद उक्त व्यक्ति अपने घर लौट आया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। तेजू सहनी नाम का शख्स का शुक्रवार को घर वालों ने अंतिम संस्कार किया था, लेकिन रविवार को दोपहर में गांव वालों ने यह जानकारी दी कि तेजू सहनी को शहर में घूमता देखा गया है। गांव वालों की बात सुनकर तेजू सहनी का बेटा प्रमोद सहनी शहर जाकर पिता को घर ले आया। इस घटना के बाद अब पुलिस इस जांच में जुट गई है कि आखिर जिसका अंतिम संस्कार हुआ वह कौन था? पूरा मामला जिले के औराई थाना इलाके का है।

विज्ञापन


दस दिन पहले कोर्ट जाने के नाम पर निकला 
तेजू सहनी दस दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर कोर्ट जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था,लेकिन उसके बाद तेजू सहनी घर नहीं लौटा। घर वालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। शुक्रवार को औराई थाना इलाके में ही एक लाश मिली। पुलिस ने तेजू सहनी के बेटे प्रमोद सहनी को शिनाख्त के लिए बुलाया। प्रमोद ने लाश की पहचान अपने पिता की रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया। शनिवार को परिवार वालों ने तेजू सहनी का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन वह रविवार को घर लौट आया। तेज सहनी के लापता होने के दौरान सदमे में उसकी पत्नी की बुधवार को मौत हो गई थी।

नदी के किनारे मिला था बुजुर्ग का शव 
शुक्रवार को औराई में बागमती नदी किनारे बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत था। शव मिलने पर प्रमोद ने उसकी पहचान अपने पिता तेजी सहनी के रूप में की थी।
विज्ञापन


पति के नही लौटने पर सदमे में मां ने तोड़ दिया था दम 
प्रमोद सहनी ने बताया था कि उनके पिता बीते 10 दिन पहले कोर्ट जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह उसके बाद लौट कर नहीं आए थे। परिजनों ने काफ़ी खोजबीन किया था। इसी बीच प्रमोद के माँ की सदमे से मौत हो गई। मां के निधन होनें के बाद परिवार अब अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। तभी प्रमोद को सूचना मिली की बागमती की धारा में एक शव मिला है। परिजनों ने उस शव की पहचान प्रमोद के पिता तेजू सहनी के रूप में की।

क्या कहती है पुलिस 
इस पूरे मामले में डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय का कहना है कि एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने उस शव का दाह संस्कार भी कर दिया। बाद में मृत व्यक्ति सकुशल अपने घर वापस आ गया है। अब इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें