फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में क्या होगा? संजय झा और उमेश कुशवाहा ने बताया सबकुछ

Sat, 20 Jun 2026 02:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय बैठक में देशभर से जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बिहार सरकार के कई मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सारी बातें स्पष्ट कर दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
21 जून को जदयू की महाबैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है। रविवार यानी 21 जून को राजधानी पटना के कर्पूरी सभागार में आयोजित होगी। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सांगठनिक चुनाव संपन्न होने के बाद यह पार्टी की पहली बड़ी राष्ट्रीय बैठक होगी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद यह सबसे बड़ी बैठक है। 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू का प्रदर्शन अच्छा रहा, पूरे एनडीए ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और 85 सीटें जीतीं। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें, तो यह जदयू का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। 

विज्ञापन


सांसद संजय झा ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव के बाद यह पार्टी की सबसे बड़ी बैठक है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में जदयू ने 101 सीटों पर जीत दर्ज की थी और एनडीए का प्रदर्शन भी बेहद अच्छा रहा था। संजय झा ने कहा कि पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अब संगठन को और मजबूत बनाने तथा बिहार में पार्टी के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जदयू की सदस्य संख्या एक करोड़ तक पहुंच चुकी है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिली है। उनके अनुसार, संगठनात्मक दृष्टि से यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है।

देशभर से जदयू के डेलिगेट्स शामिल होंगे
वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 21 जून को पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद की ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। पटना की इस महान धरती पर देशभर से पार्टी के डेलिगेट्स बैठक में शिरकत करने आ रहे हैं, जिनका स्वागत बिहार की गौरवशाली ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की परंपरा के तहत भव्यता और गर्मजोशी के साथ किया जाएगा। बिहार हमेशा से देश की राजनीति और सामाजिक परिवर्तन की धुरी रहा है। चाहे वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चंपारण सत्याग्रह हो या लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन, इतिहास के हर कालखंड में बिहार ने देश को एक नई दिशा प्रदान की है। ऐसे गौरवशाली प्रदेश की राजधानी में जदयू राष्ट्रीय व राज्य परिषद की बैठक का आयोजन हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की नई टीम की कर दी घोषणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी किन्हें मिली जगह?
विज्ञापन


मील का पत्थर साबित होगी यह बैठक
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार का कुशल नेतृत्व और उनका दीर्घ अनुभव ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है, कल की यह महत्वपूर्ण बैठक पार्टी को राष्ट्रीय पटल पर नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी तथा सांगठनिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।  इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति, सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के एजेंडे पर व्यापक मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें