फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में आज भी भीषण गर्मी

Wed, 19 Jun 2024 09:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में गर्म दिन को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम के प्रवेश करने के साथ ही जिले के कुछ भाग के लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के किशनगंज समेत कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को मौसम साफ नजर आने लगा। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा  सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और दक्षिण पूर्व भाग के जमुई, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी जिला के कुछ भागों में बारिश के आसर हैं। वहीं  इसके साथ ही मौसम विभाग ने अररिया  किशनगंज जिले के कुछ भागों में बुधवार को 3 से 4 घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना की बात बताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भीषण उष्ण लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में गर्म दिन को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


जानिए, इन जिलों का तापमान 
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जिन भाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए गए। वह जिला पटना 42.3, गया 43.4, छपरा 43.4, डेहरी 44.2, शेखपुरा 44.2, गोपालगंज 40.5, जमुई 41.2, बक्सर 44.2, भोजपुर 44.1, वैशाली 42.4, औरंगाबाद 44.3, नवादा 42.5, राजगीर 42.8, जीरादेई 43.5, अरवल 44.2  बिक्रमगंज 43.1, बांका 40.6। इसके साथ ही भागलपुर 37.4, पूर्णिया 29.7, बाल्मीकि नगर 38.0, मुजफ्फरपुर 36.8, सुपौल 32.6, फारबिसगंज 29.2, मधुबनी 37.6, मोतिहारी 37.0, बेगूसराय 37.3  खगड़िया 39.6, कटिहार 31.3  अररिया 28.5 ,पूसा 36.4, किशनगंज 26.0 और मुंगेर 39.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किए गए।

अररिया और सुपौल में बारिश हुई
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किशनगंज जिले में एक या दो स्थानों में अत्यंत भारी वर्षा एवं अररिया और सुपौल में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की का गयी। बिहार के शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। वर्षा का विवरण इस प्रकार है। किशनगंज के ठाकुरगंज में 256.2 मिली मीटर, पोठिया 223.6, दिघालबैन 120.2 मिलीमीटर, गलगलिया 90.02 मिलीमीटर रहा। भीषण उष्ण लहर गोपालगंज, गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर ,औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल, विक्रमगंज ,सिवान एवं वैशाली में जबकि उष्ण लहर पटना, मुंगेर एवं जमुई में दर्ज किया गया। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रहा। आज की मौसम विश्लेषण के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून की उत्तरी सीमा को बिहार के कुछ भाग में आगे बढ़ाने की परिस्थितया बन रही है। अगले 48 घंटो के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग में भीषण उष्ण लहर, दक्षिण मध्य भाग में अगले 24 घंटे के दौरान उष्ण लहर उसके बाद अगले दिन उष्ण एवं आर्द्र  दिवस होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें