फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Fri, 21 Mar 2025 08:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में पछुआ हवा की गति मध्यम से तेज हो सकती है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में पटना, गया, जहानाबाद समेत कई इलाकों में बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। रात में तो लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में वज्रपात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बक्सर, गया और रोहतास में तीन लोगों मौत हो गई। इधर, मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, रोहतास में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे में बिहार का अधिकतम तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कई जिलों में पछुआ हवा की गति मध्यम से तेज हो सकती है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।


इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 मार्च को बिहार के पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 फीसदी क्षेत्र में बारिश का असर हो सकता है और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिहार में पहली बार हो रहे विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें