फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में मतदान केंद्र बदले जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; लोकसभा चुनाव में नहीं देंगे वोट

Mon, 11 Dec 2023 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Hindi News: ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन हमारी बातों को नजरअंदाज करता है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी शत प्रतिशत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रशासन को चाहिए कि हम सभी से राय लेकर ही कोई आगे की कार्रवाई करे। उस जगह बूथ बनकर क्या होगा जहां मतदान के लिए हम लोग खुद ही न पहुंच पाएं। 
विज्ञापन
मतदान केंद्र बदले जाने पर डाक बंगले पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मटिहनिया पंचायत में मतदान केंद्र बदले जाने पर ग्रामीणों ने विजयपुर स्थित डाक बंगला पर प्रदर्शन किया। बूथ स्थल बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना है कि बूथ संख्या 173 के मतदाता कई वर्षों से डाक बंगला पर ही मतदान करते आ रहे हैं। मतदान केंद्र नजदीक रहने से महिलाओं, लड़कियों और वृद्धजनों को भी काफी सहूलियत होती थी। लेकिन अचानक एक सोची समझी साजिश के तहत उक्त मतदान केंद्र को स्थानीय मतदाता को विश्वास में लिए बिना ही दूसरी जगह ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की संभावना नगण्य है। प्रस्तावित स्थल पर मतदान प्रभावित किया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जिस स्थल पर हम मतदान करते आ रहे हैं, उसी स्थल पर पुनः मतदान केंद्र बहाल किया जाए। अन्यथा आगामी सभी चुनावों का हम सभी बहिष्कार करेंगे और मतदान नहीं करेंगे। जहां हम लोग पूर्व से मतदान करते आए हैं, वहीं मतदान करेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन हमारी बातों को नजरअंदाज करता है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी शत प्रतिशत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रशासन को चाहिए कि हम सभी से राय लेकर ही कोई आगे की कार्रवाई करे। हमारे मतदान के लिए बूथ बनाया जाता है, उस जगह बूथ बनकर क्या होगा जहां हम लोग खुद ही नहीं पहुंच पाएं और अपना मत ही न दे पाएं।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में चंदन तिवारी, सौदागर महतो, चंद्रदेव प्रसाद, वैद्यनाथ कुमार, प्रह्लाद महतो, रंजन प्रसाद, विकास कुमार, विवेक गुप्ता, प्रभावती देवी, फुलझरिया कुंवर, उर्मिला देवी, सुनरपति देवी, सुंदरी देवी और राधिका कुंवर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें