फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Mandal : भाजपा विधायकों का मौन प्रदर्शन, काला गमछा दिखाकर किया विरोध; MLA को मार्शल ने बाहर किया

Fri, 14 Jul 2023 11:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar BJP : भाजपा विधायकों और पार्षदों ने विधान मंडल परिसार में महागठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।भाजपा विधायकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार पर आरोप लगाया और कहा कि हमारे कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या महागठबंधन सरकार द्वारा करवाई गई है।
विज्ञापन
मौन प्रदर्शन करते प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा व अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का अंतिम दिन है। सत्र की शुरुआत से पहले ही भाजपा नेताओं ने विधानसभा परिसर में काला गमछा दिखाकर मौन विरोध जताया। भाजपा विधायकों के हाथ में तख्तियां दिखी। इन पर लिखा था कि नीतीश सरकार इस्तीफा दो। गुंडागर्दी खत्म करो। दमनकारी सरकार इस्तीफा दो। चार्जशीटेड मुख्यमंत्री इस्तीफा दो। भाजपा विधायकों और पार्षदों ने विधान मंडल परिसार में महागठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार पर आरोप लगाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या महागठबंधन सरकार द्वारा करवाई गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं गई। यह गलत है। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक बोले- सदन में मार्शल पीटने लगे
इसी बीच भाजपा विधायक संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सदन में मार्शल द्वारा उन्हें पीटा गया है। मैं विधानसभा अध्यक्ष को मारपीट का सबूत दिखाने गया था इसी बीच मार्शल आए और पीटने लगी। इसके बाद मुझे जमीन पर पटक दिया और उठाकर सदन से बाहर कर दिया। लाठीतंत्र से हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा विधायक संजय सिंह वेल में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मार्शल ने उन्हें उठाकर बाहर फेंक दिया गया। उनके साथ मारपीट करने लगे। पटलवार करते हुए लेफ्ट के विधायक ने कहा कि यह गलत बात है। ऐसा नहीं हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष जैसे ही अपने आसन पर बैठे वैसे ही भाजपा विधायक मेज पर चढ़कर अपना कपना उतारने लगे। इसके बाद मार्शल ने उन्हें ऐसा करने से रोका। 

विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
हंगामा के कारण दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित
इसी बीच विधानसभा और विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरू होती ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। वह महागठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा देखकर दोनों सभा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं विधान परिषद में भाजपा के MLC के हंगामे के बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की दुखद मौत हुई है। भाजपा नेताओं ने उन्हें अपने विधायक के तारा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उनका संपूर्ण इलाज नहीं करवाया गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। भाजपा के नेताओं ने गुनाह किया है। 

सम्राट चौधरी ने कहा- सीएम नीतीश कुमार हत्यारे हैं
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हत्यारे हैं। उन्होंने सबसे पहले लोकतंत्र की हत्या की। इसके बाद उनके आदेश पर पटना पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोगों की मांग हैं कि तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस्तीफा दें। हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें