10:49 AM, 10-Nov-2023
भाजपा नेताओं के साथ स्पीकर के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा परिसर में विपक्ष का विरोध
विधानसभा सत्र के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित समाज का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कुछ भाजपा नेता सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने उनका अपमान किया, वह बेहद ही गलत और अन्यायपूर्ण है। सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह राज्य हित में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।