फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha : शीतकालीन सत्र में हमास की इंट्री, इसराइल के विरोध में माले विधायकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2023 01:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Israel-Hamas War : भाकपा (माले) के विधायक का कहना है कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द फिलिस्तीन को आजादी मिले। इसराइल फिलिस्तीन के महिलाओं, बच्चों तक को नहीं छोड़ रहा। उनपर अत्याचार कर रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाकपा माले के विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसराइल और हमास के जंग का मुद्दा आज बिहार विधानसभा में भी उठाया गया। भाकपा (माले) के विधायकों ने पहले विधानसभा परिसन में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किया। विधायकों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर इजराइली हमले को रोकने की मांग की। इसके बाद सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान इजराइली हमले से मारे गए फिलिस्तिनियों के लिए भी शोक संदेश पढ़े जाने के मांग की। इसके बाद भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। शोक प्रस्ताव के दौरान बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष को मामला शांत कराना पड़ा।

विज्ञापन




हमारी मांग है कि गजा पर हमला फौरन बंद हो
भाकपा (माले) के विधायक मनोज मंजिल का कहना है कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द फिलिस्तीन को आजादी मिले। फिलीस्तीन में नरसंहार हो रहा है। इसराइल फिलिस्तीन के महिलाओं, बच्चों तक को नहीं छोड़ रहा। उनपर अत्याचार कर रहा है। स्कूल और अस्पताल पर भी हमले हो रही है।

विज्ञापन

भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल। - फोटो : अमर उजाला
इसराइल के सैनिकों को फौरन गजा छोड़ देना चाहिए
भाकपा (माले) के विधायक ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिकी-इसराइल धुरी और इसराइल की गुंडागर्दी, तानाशाही के सामने देश को गिरवी रख दिया है। फिलिस्तीन पर हो रहे अत्याचार के पक्ष में भारत सरकार खड़ी है। वह इसराइल का विरोध तक नहीं कर पा रही है। हमलोग शांति चाहते हैं। फिलिस्तीन की आजादी चाहते हैं। गजा पर हमला करके इसराइल ने मानवता की हत्या की है। हमलोग इसराइल के इस कदम का विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि गजा पर हमला फौरन बंद हो। इसराइल के सैनिकों को फौरन गजा छोड़ देना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें