फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘जय भीम पदयात्रा’ में शामिल हुए पीएम मोदी के मंत्री, कहा- बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है

Sun, 13 Apr 2025 11:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में विकसित भारत का जो सपना दिखाया था, वह अब एक दिशा और मार्ग बन चुका है, जिस पर देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पदयात्रा के लिए पटना पहुंचे डॉ. मनसुख मांडविया। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन किया। पटना के गांधी मैदान में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ दलित समाज के सैकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे। गांधी मैदान से पटना हाईकोर्ट तक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आप सबको बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। हमारा उद्देश्य भी यही है। आप सभी युवाओं को देश की बागडोर संभालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में पांच हजार से अधिक जगहों पर बाबा साहेब की जयंती पर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदायात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
पीएम मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1985 में राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना दिखाया था, लेकिन उसे साकार करने के लिए कोई स्पष्ट मार्ग नहीं था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत का संकल्प लिया और देश को उस दिशा में अग्रसर किया है। इस पदयात्रा में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर दलित समाज के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें