फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, दो महिला पुलिसकर्मियों ने जान दांव पर लगाकर बचाई जान

Sun, 02 Oct 2022 05:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

ब्रह्मपुत्र मेल के चलते ही विनोद दौड़ते हुए कोच में सवार होने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच आने ही वाले थे कि वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला जवान मीणा और अंकिता ने यात्री खींच लिया।
विज्ञापन
Bihar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर जिले में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। दरअसल, ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फंस गया। इस दौरान वहां मौजूद महिला सिपाही अंकिता कुमार और सुमन लता मीणा ने उसकी जान बचाई। घटना प्लेटफार्म नंबर एक के सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से ब्रह्मपुत्र मेल (डिब्रूगढ़-नई दिल्ली 15658 UP) दिल्ली के लिए रवाना हुई। जब ट्रेन यहा रुकी तो एक यात्री नाश्ते का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे थे। उनकी पहचान विनोद शर्मा के रूप में हुई। वे मालदा से दिल्ली जा रहे थे। B2 कोच में उनकी सीट आरक्षित थी।

विज्ञापन

दोनों सिपाहियों की हिम्मत की खूब तारीफ हो रही

सीसीटीवी फुटेज - फोटो : Social Media
ब्रह्मपुत्र मेल के चलते ही विनोद दौड़ते हुए कोच में सवार होने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच आने ही वाले थे कि वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला जवान मीणा और अंकिता ने यात्री खींच लिया। यात्री को किसी भी तरह की चोटें नहीं आई हैं। लोग दोनों सिपाहियों की हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें