कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के 20 वैगन बेपटरी
- फोटो : अमर उजाला
गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, गया-डेहरी आनसोन स्पेशल पैसेंजर, डेहरी आनसोन-गया स्पेशल पैसेंजर, डेहरी आनसोन-पीडीडीयू जंक्शन स्पेशल, पीडीडीयू जंक्शन - डेहरी आनसोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन निरस्त कर दिया गया। अप और डाउन भभुआ रोड पटना इंटरसिटी को भी निरस्त कर दिया गया।
भभुआ रोड-पबजना इंटरसिटी, डाउन नई दिल्ली गया महाबोधि एक्सप्रेस, डाउन वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेगी। वहीं चेन्नई से चली चेन्नई गया एक्सप्रेस गुरुवार को पीडीडीयू जंक्शन से आगे नहीं जाएगी। नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस भी पीडीडीयू जंक्शन पर ही रुकेगी।
कुम्हऊ में मालगाड़ी बेपटरी
- फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी बेपटरी होने से ट्रेनों का परिचालन अस्तव्यस्त होने से यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। गया जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से जाना पड़ा। वहीं ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री परेशान रहे। मां का इलाज कराने के बाद गया जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे राजीव ने बताया कि योजना थी कि सुबह 10 बजे तक गया पहुंच जाऊंगा, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से अभी तक स्टेशन पर हूं। अब सड़क मार्ग से जाना पडे़गा। वहीं दूरंतो एक्सप्रेस से रतनगढ़ से सियालदह की सफर कर रही सरिता ने कहा कि ट्रेन पहले से ही विलंब से चल रही है।
अब मालगाड़ी के बेपटरी होने से कितनी देेरी से सियालदह पहुंचेगी कहा नहीं जा सकता है। आपातकालीन व्यवस्था के लिए रेलवे को इंतजाम करना चाहिए। जबलपुर से पीडीडीयू गया की यात्रा कर रहे राहुल राज ने कहा कि रेलवे की ओर से दुर्घटना के बाद यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी जाती है। इससे दिक्कत होती है। गया जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे कुनाल मजूमदार ने कहा कि आवश्यक कार्य से गया जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द होने से मुश्किल हो गई है।