फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पिकअप और बस की भिड़ंत में चालक समेत दर्जन भर लोग घायल, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

Tue, 18 Apr 2023 10:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

आरा में यात्रियों से भरी बस और तेज रफ्तार पिकअप वाहन के बीच सीधी टक्कर में पिकअप चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिरो-बिहिया स्टेट पथ पर तीनमूर्तियां गांव के समीप की है। 
विज्ञापन
घटना के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा में यात्रियों से भरी बस और तेज रफ्तार पिकअप वाहन के बीच सीधी टक्कर में पिकअप चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिरो-बिहिया स्टेट पथ पर तीनमूर्तियां गांव के समीप की है। घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां के स्थानीय लोगों की मदद से सड़क दुघर्टना में सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। उनमें दो महिला समेत तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है जिनका प्राथमिक उपचार कर आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


हार्डवेयर सामान लोडेड पीकअप ने मारी टक्कर
स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रियों से भरी एक बस जगदीशपुर से बिहिया की ओर जा रही थी। तभी पिरो-बिहिया स्टेट हाईवे मार्ग पर तीनमूर्तियां के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही हार्डवेयर सामान लोड पीकअप ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। बस पलटते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

दर्जन भर लोग घायल
इस दुर्घटना में बस में कुल 28 यात्री सवार थे। इस घटना में लगभग दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। चालक समेत करीब दर्जन भर लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। साथ ही कुछ चोटिल भी हुए हैं। घायलों में महिला, युवती, पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिसटीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन लोगों को पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये हैं घायल
सड़क दुघर्टना में घायल लोगों में अनुज तिवारी, मीरा देवी, विनोद चौधरी, ललिता देवी, सुगंधा देवी, आसमा खातून, प्रशांत कुमार, रूबी कुमारी, अरुण देवी, विनोद चौधरी, मीरा देवी और मनीषा कुमारी शामिल हैं। सभी जगदीशपुर और इसके आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें