फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna : दानापुर में युवक का मर्डर, आपसी विवाद में अपराधियों ने सीने में दागी गोली

Tue, 18 Apr 2023 07:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के दानापुर शाहपुर थाना अंतर्गत गंगाहारा गांव में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दानापुर शाहपुर थाना अंतर्गत गंगाहारा गांव में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगाहारा पंचायत के फूटानी बाजार निवासी राजू राय 35 वर्ष के रूप में की गई। दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव धीमन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी इस मामले पर पूछताछ कर रही है।

गोली राजू राय के सीने में लगी
बताया जा रहा है कि फूटानी बाजार निवासी राजू राय मेहनत मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की दोपहर में अपने गांव पर थे। इसी बीच मोटरसाइकिल से आए दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली राजू राय के सीने में लगी। घटना के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राजू राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हाे रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें