फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो बच्चों के साथ मां की भी मौत; घर में सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग, पिता की हालत गंभीर

Fri, 22 Nov 2024 07:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के चार लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में भीषण अगलगी में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं महिला के पति की हालत गंभीर है। मायागंज अस्तताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना पीरपैंती के अठनिया दियारा की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के चार लोग झुलस गए थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से झुलसे गौतम यादव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


घर में रखे सारे सामान भी जलकर राख हो गए
पुलिस का कहना है कि अगलगी में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं परिवार के मुखिया गौतम यादव को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया है, यहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से जानकारी ली जा रही है। अगलगी में घर में रखे सारे सामान भी जलकर राख हो गए। 

गौतम यादव अपने परिवार के साथ सो रहा था
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार देर रात गौतम यादव अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया। परिवार के चारों लोगों इसकी चपेट में आ गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौतम यादव को किसी तरह लोगों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना में गौतम यादव की पत्नी वर्षा देवी (29), बेटे आयुष (7) और बेटी ज्योति कुमारी (4) की झुलस कर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें