बिहार के टॉपर घोटाले के एक और मास्टरमाइंड बच्चा राय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ तस्वीरें ट्वीटर पर पोस्ट करने वाले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर गिरिराज सिंह पर निशाना साध दिया है। इस बार उन्हें साथ मिला है अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का।
तेजस्वी ने सवाल किया है कि गिरिराज सिंह बच्चा राय के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करें, तो लालू यादव ने इन तस्वीरों के बहाने केंद्रीय मंत्री को निशाने पर ले लिया है। हालांकि लालू-तेजस्वी के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि हम ऐसे अनेक कार्यक्रमों में जाते रहते हैं जहां लोगों को सम्मानित किया जाता है।
अब नकल का घोटाला तो वो इनके राज में किया है इनकी सरकार है ये बताएं। वहीं गिरिराज के इस जवाब पर तेजस्वी ने फिर सवाल दाग दिया है कि अगर आरोपी बच्चा राय हमारा करीबी होता तो गिरिराज सिंह जी आपकी जगह हमारे लोग उसे अवार्ड दे रहे होते।