फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: गंगा की तेज धारा में बहे तीन युवक, डूबने की आशंका, तलाशी अभियान जारी

Thu, 02 Jul 2020 03:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
गंगा की तेज धारा में बहे तीन युवक - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के मालसलामी क्षेत्र में गुरुवार को पीरदमरिया घाट पर नहाने गए तीन लोग गंगा नदी की तेज धारा में बह गए। वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वे बह चुके थे। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई है। 

विज्ञापन


मालसलामी क्षेत्र के एसएचओ सुदामा सिंह ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है। बताया गया है कि गंगा के पीरदमरिया घाट पर तीनों युवक नहाने गए थे। इस दौरान नदी की तेज धारा में तीनों बह गए। 
 

लगातार हो रही तेज बारिश व बाढ़ की वजह से गंगा की लहर काफी तेज हो गई है। नदी का जलस्तर भी हर रोज बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि इस समय गंगा में नहाने जाना खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, इसके बाद भी लोग प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें