फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के जमुई में लेवी के लिए ईंट भट्टा से तीन मजदूरों का किया अपहरण

Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, पटना
विज्ञापन
बिहार के जमुई में तीन मजदूरों का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के जमुई में लेवी के लिए अपराधियों ने ईंट भट्टा से तीन मजदूरों का आधी रात अपहरण कर लिया। जमुई के चंद्रमडीह थाना क्षेत्र के घरभासन गांव की यह घटना मंगलवार की देर रात 12 बजे की है। 

विज्ञापन





मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक ईंट भट्टा पर आधी रात अपराधी आ धमके और तीन मजदूरों का अपहरण कर लिया। इसमें एक नाईट गार्ड भी शामिल है। 

नाईट गार्ड नेपाली पासवान रात में एक सहयोगी के साथ चिमनी भट्टे के पास डिजल पंप देखनेग गया था। इसी दौरान अपराधी आ धमके और गार्ड को बलपूर्वक कब्जे में ले लिया। उसका साथी टुनटुन किसी तरह वहां से भाग निकला। 

अपराधी इसके बाद चिमनी की ओर बढ़े और पास के एक कमरे में सोए दो मजदूरों को भी हथियार के दम पर अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि अपराधी 10-12 की संख्या में थे और पैदल ही भट्टा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


भट्टा मालिक ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी भट्टा मालिक ने लेवी मांगने की बात से इंकार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की गई है। मामले की छानबीन जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें