फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई मामले में 3 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण फिर भी प्रशासन से कई सवाल

Sun, 23 Jul 2023 10:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar news : बेगूसराय में नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई मामले में नामजद तीन आरोपियों ने खुद को थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन आरोपियों में  रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर और दिलीप पोद्दार शामिल हैं। 
विज्ञापन
तीन नामजद आरोपी आत्मसमर्पण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ लोक गायक किशन प्रसाद चौरसिया और एक नाबालिक युवती को लोगों ने एक कमरे से बरामद किया था। जिसके बाद उन लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद वीडियो वायरल कर दिया था। इस घटना में लोगों ने लड़की और अधेड़ को पूरी तरीके से निर्वस्त्र कर उसकी जमकर पिटाई की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी ने घटना में शामिल तीन लोगों को नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब पुलिसिया दबिश में तीन आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन


क्या है मामला 
तेघड़ा डीएसपी रविन्द्र प्रसाद का कहना है कि पुलिस को एक वायरल वीडियो मिला था जो काफी गंभीर था। इस मामले में अधेड़ लोक गायक किशन प्रसाद चौरसिया को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया। वीडियो के सामने आते ही तेघड़ा डीएसपी और डीएसपी हेड क्वार्टर निशीतप्रिया के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची और उस नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कराया। इस मामले में लड़की के बयान पर पोस्को, आईटी और एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कुर्की जप्ती की कार्रवाई करने की आदेश दिया गया है। पुलिसिया दबिश के कारण रविवार को तीनों आरोपी रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार तेघड़ा थाना पहुंचकर तेघड़ा डीएसपी रविंद्र प्रसाद एवं तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया है।

बेगूसराय प्रशासन से यह है सवाल 
तीन नामजद आरोपियों के आत्मसमर्पण करने पर स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि मुख्य आरोपी उसे बनाया गया है, जिसके साथ (किशन प्रसाद चौरसिया) वह युवती रिश्ते में थी। इन दोनों को नंगा कर पीटने वाले चार और कपड़ा खींचते हुए वीडियो बनाने वाला पांचवां था। इन पांच में से तीन को ही आरोपी बनाया गया, इसलिए तीन ने ही आत्मसमर्पण किया। अब सवाल यह है कि बेगूसराय पुलिस ने तीन को ही नामजद क्यों बनाया ? जबकि, वीडियो में चार दिख रहे और एक तो वीडियो बनाने वाला था ही। सवाल यह भी है कि बेगूसराय पुलिस किसे और क्यों बचा रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें