फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : इस गांव से एक साथ तीन सगी बहनें गायब, 40 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 23 Jul 2023 09:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार में एक साथ तीन बहनें गायब हो गई जिसमें खोजबीन के क्रम में परिजन के सम्बन्धियों के द्वारा बड़ी बेटी को पटना से बरामद किया गया। दो बहनें अभी भी लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि 40 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला भागलपुर जिला के नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक ( कालिंदीनगर) का है। लड़की की मां का कहना है कि मेरी बेटी 16 जून के अहले सुबह से गायब है। उनका कहना है कि उस दिन जब हमलोग सुबह में जगे, हमारी तीनों बेटियां घर में नहीं थी। तीनों की खोजबीन शुरू की गई। हर जगह पता किया लेकिन कहीं कुछ अतापता नहीं चल सका। उनका कहना है कि गांव के ही रजनीकांत नामक युवक ने यह काम किया है। उन्होंने रजनीकांत पर अपनी तीन बेटियों के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। दिए गये आवेदन के अनुसार रजनीकांत ने मेरी बेटियों को प्रेम जाल में फंसा कर शहर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीनों को अगवा किया है। साथ ही परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के 40 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। जो दो लड़की लापता हैं वह दोनों नाबालिक हैं जिसमें एक 16 साल की है जबकि दूसरी 14 साल की है।

विज्ञापन


घटना के 40 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली 
परिजन का कहना है कि रिश्तेदार की मदद से बड़ी बेटी को पटना स्टेशन से बरामद किया गया है जबकि दो बेटी अभी भी लापता हैं। घटना को 40 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। परिजनों  का यह भी कहना है कि घटना के बाद दूसरी बेटी ने कॉल किया था कि मुझे यहां से ले चलो, मैं घर जाना चाहती हूं। मुझे बहला फुसलाकर कर लाया गया है। इस बात की जानकारी थाना में देने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। परिजन अनुसंधानकर्ता पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि रिश्तेदारों के द्वारा बरामद की गई बेटी का श्रेय पुलिस ले रही है लेकिन मेरी बाकी दो बेटियां कहां हैं यह पता लगाने में पुलिस विफल है।

अब मिल रही है धमकी 
 परिजनों का कहना है कि इससे पूर्व 21 व 26 मई को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर बेटियों की बरामदगी को लेकर गुहार लगाया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही आरोपी के परिजन केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पूरा परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन


पुलिस कह रही जरा इंतजार कीजिये 
 वहीं मामले को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में है, हम लगातार तकनीकी अनुसंधान पर काम कर रहे है, जल्द ही हम दोनों लापता लड़कियों की बरामदगी कर लेंगे। उन्होंने बताया कि केस के अनुसंधानकर्ता को बदल दिया गया है। थानाध्यक्ष को 7 दिनों के अंदर दोनों लापता लड़कियों को बरामद करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें