फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर जा रही इस महिला की मौत बताती है- सीट बदलने से भी जान जाती है

Thu, 06 Apr 2023 11:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के औराई चौक पर गुरुवार को सीट बदलने के चक्कर में महिला यात्री की मौत हो गई। वह जैसे ही आगे की ओर सीट लेने के लिए बढ़ी उनका पैर फिसल गया। इसमें उनकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। 
विज्ञापन
संक्रमित महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में चलती बस में एक महिला की मौत हो गई। वह सीट बदलने की कोशिश कर रही थी। बस स्पीड होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और बस के अंदर बने खंभे से उसका सिर टकड़ा गया। देखते ही देखते वह बेहोश होकर बस में ही गिर गई। जब तक लोग अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। यह हादसा किसी के साथ भी हो सकता है? इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने बस में बैठने वाले यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि चलती गाड़ी में सीट बदलना या नीचे उतरना काफी खतरनाक है। इसलिए सावधानी जरूर बरतें।

विज्ञापन


महिला की पहचान नहीं हो पाई
घटना के बाद औराई थाना क्षेत्र के औराई चौक पर गुरुवार को हुई। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। महिला के सिर से खून निकल रहा था। लोगों ने मामले की सूचना औराई थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। महिला कटरा इलाके की रहने वाली बताई जा रही थी। महिला ने काले रंग का कपड़ा पहन रखा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, कटरा के डुमरी से मुजफ्फरपुर के लिए बस निकली थी। उसी बस में महिला डुमरी में बैठी थी। बस में अत्यधिक भीड़ थी। वह पीछे की तरफ बैठी थी। औराई चौक पर बस पहुंची। कई यात्री बस से उतरने लगे। यात्री के उतरने पर बस की आगे की सीट खाली हुई।

भीड़ होने पर वह अनियंत्रित हो गई
बस में बैठे एक यात्री ने बताया कि महिला आगे की सीट पर बैठने के लिए तेजी से उठी। लेकिन, भीड़ होने पर वह अनियंत्रित हो गई। इसमें वह बस के भीतर ही बने एक खंबे से टकरा गई। वह बस में ही गिर गई। उसके सिर से खून निकलने लगा। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले में औराई थानेदार रूपक कुमार का कहना है कि कटरा इलाके की रहने वाली महिला बताई जा रही है। उसकी पहचान के लिए कटरा थाना से संपर्क किया गया है। हंगामा कर रहे लोगो को शांत कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें