फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्तीपुर में हादसा, 2 लोगों की मौत; कार को ट्रक ने पीछे मारी टक्कर तो पेड़ से टकराई, एयर बैग ने 2 की बचाई जान

Mon, 24 Apr 2023 07:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में बारात जा रहे कार के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी के पास की है।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्जुपताल में जुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में बारात जा रहे कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। चौंकाने वाली इन दोनों की जान एयरबैग के कारण बच गई। मरने वाले दोनों पीछे बैठे थे, ट्रक की टक्कर से दोनों पीछे और आगे की सीट के बीच में दब गए। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह वार्ड 8 निवासी डोरिक सहनी के पुत्र रमाकांत सहनी (23) और कोरबाधा के वार्ड संख्या 37 निवासी शत्रुघ्न ठाकुर के पुत्र कमलेश कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी के पास की है।

विज्ञापन


दोस्त के बारात जा रहे थे चारों
परिजनों का कहना है कि कार में सवार चार दोस्त बारात जा रहा थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। मृतक रामाकांत सहनी के भाई संतोष सहनी ने बताया कि शाम में सरपंच का बेटा उनके भाई को बुलाकर ले गया था। कहीं किसी मित्र की बारात जाना है लेकिन किसकी शादी थी और बारात कहा जाना है इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्हें सुबह चार बजे जानकारी मिली की उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर तो पेड़ से टकराई कार
लोगों ने बताया कि मध्य रात्रि करीब एक बजे उदापट्टी के पास एक ट्रक ने कार में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे कार सामने पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में बैठे सामने के दो मित्र एयरबैंग खुल जाने के कारण जख्मी हो गए। लेकिन कार में पीछे बैठा कमलेश  व रामाकांत की मौत हो गई। हल्ला होने पर रात में ही आसपास के लोगों ने जख्मी को मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में मुसरीघरारी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मरने वालों के परिवार को जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें