डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में कोई भी कहीं भी जा सकता है आ सकता है। आप ही बताइए कि कोई एक आदमी अगर गलती करता है तो क्या पूरा राज्य दोषी हो सकता है? अगर बिहार में कोई एक आदमी गलती करेगा तो दोषी ही पूरा बिहार नहीं ना होगा यह मुल्क हम सबका है हम कहीं भी जा सकते हैं कोई हमारे यहां भी आ सकते हैं। लेकिन अगर कोई तमिलनाडु में इस तरह का काम कर रहा है तो हम लोग तो कह रहे हैं कि सरकार को इसकी जांच करवाकर इस पर कठोर करनी चाहिए। हमलोगों ने वहां की स्थिति को जानने के लिए बिहार से जांच टीम भेज दिया है। तेजस्वी ने भारत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर यह दो राज्य का मामला है, विवाद उत्पन्न हो रहा है तो भारत सरकार क्यों चुप है? भारत सरकार की इस मामले के समाधान के लिए भूमिका बनती है।
घृणा फैलाने वालों से सावधान रहना चाहिए
कोई भी इस देश में रहकर अगर घृणा फैलाने का काम करेगा, समाज को बांटने का काम करेगा तो इनसे आपको सावधान रहना चाहिए। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि वहां ऐसी घटना नहीं हुई है ऐसा हम अपनी तरफ से नहीं कह रहे हैं। वीडियो देखकर ही हम लोगों ने तमिलनाडु में जांच टीम भेजी है। अगर कोई केस हुआ है तो भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस तरह की घटना से इनकार किया
तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। हालांकि, फिर भी कौन क्या बोलता है? नहीं बोलता है। इससे हम लोगों को मतलब नहीं है। सच्चाई को पता मुख्यमंत्री जी ने जांच टीम वहां भेजने का फैसला लिया। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जो भी मजदूर डरे हुए हैं, उनके 2 जिलों के जिलाधिकारी का नंबर उपलब्ध करवा दिया। किसी को परेशानी हो रही है तो उसे जल्द से जल्द नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बताएं।