फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के इस जिले में मिड डे मील में कैसे पहुंचा सांप, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 10 Jun 2023 03:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में सांप पाए जाने के मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने रसोईये और उसके पति को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
भोजन में मिला सांप का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले में स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में सांप पाए जाने के मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने रसोईये और उसके पति को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।
विज्ञापन


क्या है मामला 
जोगबनी के अमोना मध्य विद्यालय में 27 मई को मिड डे मील में सांप पाए जाने का मामला हुआ था जिसमें करीब सौ बच्चों के बीमार होने की बात सामने आई थी। इस मामले की जांच की गई जिसमें कई बातें सामने आई। जांच रिपोर्ट के अनुसार रसोईया मेहरून्निसा के पति मुर्तजा ने ही जानबूझ कर खाना में मरा हुआ सांप डाला था। रिपोर्ट के अनुसार अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत छात्रों ने बताया था कि रसोईये के पति ने ही विद्यालय परिसर में सांप लाया था। साथ ही जांच रिपोर्ट के अनुसार एनजीओ और प्रधानाचार्य के बीच तालमेल अच्छे नहीं थे। इस वजह से जानबूझ कर ऐसा षड्यंत्र रचा गया।

पति -पत्नी पर की जा रही है कार्रवाई 
फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी रसोईया मेहरून्निसा और उसके पति मुर्तजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उन्होंने कहा कि सरकार की पीएम पोषण योजना को बदनाम करने की साजिश की गई है, दोषियों पर कानूनी  कार्रवाई की जाएगी।वहीं जोगबनी थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें