बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को रोहतास में नई शिक्षक नियमावली के खिलाफ धरना खत्म कर दिया। इस दौरान संघ ने कहा कि पहले से बहाल सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी की दर्जा देते हुए सरकार द्वारा जो परीक्षा शिक्षकों पर थोपी गई है, उसे समाप्त करे। अन्यथा शिक्षक संघ आगे भी आंदोलन जारी रखेगा।
बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से समाहरणालय पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने शांतिपूर्ण धरना का आयोजन किया। इस दौरान शिक्षक संघ ने बिहार राज्य अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में जिला पदाधिकारी के सामने अपनी मांगें रखी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने 22 मई से तीन जून तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को शिक्षक संघ ने आज समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, रोहतास के प्रधान सचिव जगरनाथ सिंह ने कहा कि पहले से बहाल सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी की दर्जा देते हुए सरकार द्वारा जो परीक्षा शिक्षकों पर थोपी गई है, उसे समाप्त करे। अन्यथा शिक्षक संघ आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। बिहार सरकार अगर शिक्षक संघ की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आगामी 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का खुलकर विरोध करेगी।