फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अब भोजपुर में भाई-बहन को स्कॉर्पियों ने रौंदा, जगदीशपुर में NH31 पर चल रहा जाम कर हंगामा

Thu, 09 Feb 2023 07:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

बिहार के आरा में इंटर परीक्षा दिला कर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों को सामने से आ रही तेज रफ्तार अन्यंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद डाला। इलाज के दौरान चचेरे भाई और बहन की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा के बाद हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में इंटर परीक्षा दिला कर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों को सामने से आ रही तेज रफ्तार अन्यंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद डाला। इलाज के दौरान चचेरे भाई और बहन की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावा गांव के पास की है। वहीं इस घटना के बाद परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास आगजनी कर बिहिया-जगदीशपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। 

विज्ञापन


परीक्षा दिलाकर लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा गांव निवासी स्व विश्मिला खान का 20 वर्षीय पुत्र तौकीर खान अपनी चचेरी बहन निकहत परवीन और पड़ोस की लड़की रोजी खातून को इंटर परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से बिहियां हाई स्कूल गया था जहां परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार हो कर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात अन्यंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। हालांकि सड़क दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से स्कॉर्पियो ले कर फरार हो गया। इधर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान चकवा गांव निवासी मो निसार की 22 वर्षीय बेटी निकहत परवीन और चचेरे भाई 20 वर्षीय तौकीर खान की मौत हो गई। इस हादसे में जख्मी 20 रोजी खातून को आरा सदर अस्पताल से रेफर कर पटना पीएमसीएच भेज दिया गया है।वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहियां-जगदीशपुर मुख्य सड़क को जाम कर घण्टों परिचालन को बाधित किया और भोजपुर प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें